झुंझुनूं : केशवप्रसाद मौर्य ने कहा है हम शिक्षित बनेंगे और संगठित रहेंगे तो हमारा भविष्य गौरवशाली होगा। मौर्य रविवार को झुंझुनू में सैनी माली समाज की जनचेतना महारैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान के हर जिले में हमारे समाज के लोग रहते है। यदि वास्तव में ऐसा है। तो वह विश्वास के साथ कह सकते है झुंझुनू तो केवल झांकी, बाकि जिलों की पिक्चर अभी बाकी है।
इस मौके पर केशवप्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी शक्ति को यदि कोई नहीं पहचान रहा तो यह दोष हमारा ही है। इस दोष को दूर करना होगा। इसलिए हमें एकता का परिचय देना होगा। जो अच्छी बात हो। वो आज की महारैली से साथ लेकर जानी है और समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचानी है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा में कभी पीछे नहीं रहना है। एक समय भोजन छोड़ दीजिए। पर बच्चों को उच्च स्तर पर पढाई से दूर मत करिए। लोकतंत्र में समाज राजा है। लेकिन वह राजा, तभी है। जब संगठित रहेगा। उन्होंने झुंझुनू की धरा को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि हमारे यहां चार धाम है। कई तीर्थ स्थल है। लेकिन जिस धरा के बेटों ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए बलिदान दिया हो। वो भी तीर्थ स्थल से कम नहीं है।
हम शिक्षित बनेंगे और संगठित रहेंगे तो भविष्य गौरवशाली होगा
