नई दिल्ली : गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कृष्णा पार्क एक्सटेंशन में भाई घनईया जी चैरिटेबल मेडिकल सेंटर का उद्घाटन बाबा बचन सिंह जी कार सेवा वालों की ओर से किया गया। इस मौके पर भाई मनोहर सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा शीशगंज साहिब द्वारा गुरबाणी कीर्तन किया गया। सिंह साहिब ज्ञानी हरनाम सिंह जी व ज्ञानी जोगिंदर सिंह जी ने संगतों को गुरु साहिब के उपदेश व संदेश से संगतों को परिचित कराया।
इस मौके पर संगत को संबोधन करते हुए सरदार जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि यह चिकित्सा केंद्र ढाई साल पहले खोला जाना था, लेकिन कोरोना संकट के कारण इस कार्यक्रम में देरी हुई और आज चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया गया है। इस केंद्र में योग्य डॉक्टर लोगों का इलाज करेंगे तथा सभी तरह के टेस्ट कराने की उचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही गुरुद्वारा बंगला साहिब में एमआरआई व सीटी स्कैन जैसी जांच पहले से ही 50 रुपये में उपलब्ध है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस सेंटर में दंत चिकित्सा की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, आधुनिक फिजियोथैरेपी मशीन लगाकर फिजियोथैरेपी का प्रबंध किया गया है। तथा इसके अलावा आंख, नाक, कान, गला, आदि विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध होंगे जो कि लोगों के इलाज में मदद करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगत के सहयोग से इस स्थान पर पुराने डिस्पेंसरी भवन को तोड़कर 5 मंजिला भवन का निर्माण किया गया है तथा चिकित्सा केंद्र का नाम भाई घनईया जी के नाम पर रखा गया है क्योंकि मानवता की सेवा करते हुए उन्होंने यह नहीं देखा कि कौन अपना है और कौन पराया तथा सभी लोगों की सेवा की। क्योंकि इस स्थान पर भी मानवता की सेवा होनी है, इसीलिए सेंटर का नाम भी भाई घनईया जी के नाम पर रखा गया है।
इस अवसर पर बाबा बचन सिंह जी कार सेवा वाले, बाबा सुरिंदर सिंह जी, बाबा सतनाम सिंह जी, सिंह साहिब ज्ञानी हरनाम सिंह, ज्ञानी जोगिंदर सिंह, हजूरी रागी गुरुद्वारा सीसगंज साहिब भाई सतिंदर सिंह सरताज, भाई हरप्रीत सिंह, सरदार तख्त सिंह, सरदार करतार सिंह, सरदार सतिंदर सिंह, सरदार विक्रम सिंह, सरदार बलवंत सिंह, सरदार बलबीर सिंह बिट्टू, सरदार तेजिंदर सिंह बॉबी, सरदार हंसपाल, सरदार अमरजीत सिंह नंदा व सरदार अमरजीत सिंह लाडी, सरदार गुरमीत सिंह जग्गा, सरदार अमरजीत सिंह धंजल, सरदार मनमोहन सिंह, सरदार जगजीत सिंह सेठी, सरदार दिलबाग सिंह, सरदार बविंदर सिंह, सरदार गुलाटीजी, सरदार गुरमीत सिंह बंटी, सरदार सतनाम सिंह, सरदार अमरीक सिंह वालिया, सरदार सरताज सिंह लक्की, सरदार सुरिंदर सिंह बिंद्रा, सरदार कुलविंदर सिंह, सरदार कुलजीत सिंह, गणेश नगर गुरुद्वारा पौड़ीवाला से सरदार कोहली साहिब, सरदार आहूजाजी, सरदार महिंदरपाल सिंह, सरदार मंजीत सिंह सरदार सुनील सिंह, न्यू महावीर नगर से विक्की जी, मथारू जी, बेदी साहब सहित बड़ी संख्या में शख्सीयतें मौजूद थीं।
भाई घनईया जी चैरिटेबल मेडिकल सेंटर का उद्घाटन
