गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जाट महाकुंभ में उठी जाट मुख्यमंत्री की मांग

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार को हुए जाट महाकुंभ में प्रदेश में जाट मुख्यमंत्री होने की मांग उठी। जाट महाकुंभ को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कहा कि जिस प्रकार से कौम की हिस्सेदारी है उस हिसाब से राजनीति में उसकी नम्बर वन सीट होनी चाहिए। उन्होंने कहा “किसान एवं जाट का बेटा मुख्यमंत्री होना चाहिए, यह हमारी मांग है। उन्होंने कहा कि राजनीति के लोगों को यह बोलते हुए डर भी लगता है लेकिन रामेश्वर डूडी को डर नहीं लगता और आज वह मांग करते हैं कि राजस्थान का आने वाला मुख्यमंत्री किसान एवं जाट का बेटा होना चाहिए।
इससे पहले महाकुंभ में पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा ने कहा कि समाज को राज्य में नम्बर दो की कुर्सी के लिए प्रयास करने चाहिए, क्योंकि नम्बर वन की कुर्सी मिलने वाली नहीं है। इस पर महाकुंभ में आये समाज के अन्य नेता और लोगों ने कहा कि हमे यह बात मंजूर नहीं और समाज की इस बार नम्बर वन की कुर्सी मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *