वडोदरा : गुजरात में वडोदरा शहर के दो क्षेत्रों से सोमवार को अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि वडोदरा शहर के नवापुरा क्षेत्र में बगीखाना के पीछे राजस्तंभ सोसायटी के मकान पर छापा मारा गया। इस दौरान मौके से शराब की 14 बोतलें और बीयर के 56 टीन जब्त करके एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। जब्त शराब और बीयर की कीमत 14,200 रुपये आंकी गयी है।
इसी तरह सयाजीगंज क्षेत्र में वडोदरा सेंट्रल एसटी बस डेपो की सूचना के आधार पर वलसाड से डाकोर की ओर जा रही एसटी बस के कंडक्टर की तलाशी ली गयी। इस दौरान उसके पास से आठ शराब की बोतलें और एक मोबाइल फोन जब्त करके उसे पकड़ लिया गया। जब्त शराब और मोबाइल फोन की कीमत 9600 रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस ने मामले दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
