गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

म्युनिसिपल इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार

गांधीनगर : गुजरात के गांधीनगर में एक म्युनिसिपल इंजीनियर को चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी सूत्रों के अनुसार गांधीनगर जिले के दहेगाम नगर पालिका ऑफिस में कार्यरत एक म्युनिसिपल इंजीनियर संविदा कर्मी हिरेन रा. पटेल ने शिकायतकर्ता की पत्नी के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में घर का निर्माण के लिए सरकार की तरफ से मिलने वाली मदद के बाकी एक लाख 20 हजार रुपये उसके खाते में जमा कराने के लिए चार हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत के आधार पर एसीबी ने दहेगाम-नरोडा रोड़ पर ओडा गार्डन के सामने आज जाल बिछाकर हिरेन पटेल को चार हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *