गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बडलियास थाना क्षेत्र में रार्ष्टीय राजमार्ग पर सोपुरा चौराहे के निकट बजरी परिवहन करते तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।
थाना प्रभारी शिवचरण ने बताया कि सोपुरा के निकट ट्रैलर ने बाइक सवार दो लोगों को चपेट में ले लिया। ट्रैलर में बजरी भरी थी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार बदनोर थाने के खेडेला निवासी किशोर बलाई की मौत हो गयी तथा इसी गांव का रहने वाला शक्तिसिंह रावत घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *