जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के कुंडम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत हो गयी। तीनों दोस्त एक मोटर साइकिल में सवार होकर बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार खमरिया थानान्तर्गत ग्राम पिपरिया निवासी कृष्णा ठाकुर (18), दीपांशु (18) तथा सुमित मरावी (18) दोनों निवासी कटनी आपस में दोस्त थे। तीनों एक मोटर साइकिल में सवार होकर एक अन्य दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में नारायणगंज मंडला गये हुए थे। कल रात्रि तीनों मोटर साइकिल से लौट रहे थे। ग्राम तिलसानी के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में तीनों को मेडिकल अस्पताल जबलपुर ले जाया गया।डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
सड़क हादसा : 3 की मौत
