गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसान की थ्रेसर से कट कर मौत

महोबा : उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में सोमवार को फसल काटते समय एक किसान की थ्रेसर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस उप अधीक्षक अजय अग्रवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत बगरोन निवासी ज्वाला प्रसाद फसल के सीजन में भाड़े पर अपनी थ्रेशर मशीन से लोगों की फसल की कतराई का कार्य करता था।

इसी क्रम में वह गांव के किसान रामहेत की मटर की फसल की कतराई के लिए मशीन लेकर गया था कि कटाई करते समय मशीन में फंस जाने के कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। मोके पर मौजूद लोगों ने तब उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया मगर अधिक रक्तश्राव के कारण उसकी रास्ते मे ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *