गंगटोक : अश्विनी वैष्णव सिक्किम के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां विशेष पोस्टर ‘गो ग्रीन गो ऑर्गेनिक’ जारी किया।
वैष्णव के साथ वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री बेदू सिंह पंथ, शिक्षा मंत्री कुंगा नीमा लेप्चा और कृषि मंत्री एलएन शर्मा भी थे।
वैष्णव ने जैविक खेती के लिए राज्य की सराहना की, जिसके लिए यह प्रसिद्ध है। उन्होंने सिलीगुड़ी के सेवादार से सिक्किम के रंगपो तक रेल लाइन बिछाए जाने की भी बात की। दिल्ली से आए मंत्री और उनके अधिकारी पोस्टर जारी करने के तुरंत बाद उत्तरी सिक्किम के लाचुंग के लिए रवाना हो गए हैं।
‘गो ग्रीन गो ऑर्गेनिक’ का विशेष पोस्टर जारी
