गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

10 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त

1 आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौडगढ जिले के मण्डफिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मोटर साईकिल सवार से 10 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि सोमवार रात्रि को रैफरल हॉस्पिटल मंडफिया के सामने नाकाबंदी में वाहनो की चौकिंग के दौरान एक व्यक्ति बिना नम्बरी मोटर साईकिल को रोंग साईड मे लेकर आया। जिसे रूकवाने पर वह बाइक की गति को धीमा कर अचानक भादसौडा की तरफ भगा कर ले जाने लगा। जिसे बड़ी मुश्किल से रूकवाया। उसके पीठ पर लटके बेग की तलाशी में 5 अलग अलग पॉलिथीन की थैलियो से कुल 10 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम मिली।
उक्त अवैध अफीम व बिना नम्बरी मोटर साईकिल को मौके पर जप्त कर आरोपी रूपाजी का खेडा थाना मंडफिया निवासी 33 वर्षीय दिनेश जाट को गिरफतार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *