गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : 3 की मौत

भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 123 पर कार की टक्कर से बाइक पर सवार नानकपुर निवासी तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तरप्रदेश-राजस्थान सीमा स्थित भरतपुर की घाटोली पुलिस चौकी से आगे जियो पेट्रोल पंप के पास एक कार इन युवको की बाइक को टक्कर मारने के बाद उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीट कर ले गई जिससे तीनो युवको के चिथड़े उड़ गये। हादसे में बाइक एवं कार भी पूरी तरह तहसनहस हो गई।
मृतक युवको की शिनाख्त चन्दन 25 वर्ष, बाभो 28 वर्ष एवं रामप्रकाश 29 वर्ष नानकपुर, थाना रुपवास, भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शवो को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
उत्तरप्रदेश की खेरागढ़ तहसील के जगनेर क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे के बारे में बताया गया है कि हादसे के बाद बाइक सवार दो युवको की मौके पर ही मौत हो गई जबकिं एक युवक की सांसें चलती देख जगनेर पुलिस उसे एंबुलेंस से अस्पताल लेकर गई लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *