भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण का एक नया मरीज मिलने और एक के संक्रमण मुक्त हो जाने के बाद सक्रिय मरीज 22 हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से आज रात्रि जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान 267 सेम्पलों की जांच में एक नया मरीज जबलपुर में मिला, शेष स्थानाें पर कोरोना संक्रमण शून्य रहा। वहीं एक मरीज संक्रमण मुक्त हो गया, जिसके बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 22 है। इसके साथ ही संक्रमण दर 0़ 3 प्रतिशत दर्ज की गयी।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 10 लाख 54 हजार 970 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 10 लाख 44 हजार 171 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए तथा 10 हजार 777 मरीज अब तक इस बीमारी से जान गवां चुके हैं।
कोरोना के 22 सक्रिय मरीज
