भोपाल : शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए आज कहा कि वे विदेश में जाकर बात कर रहे हैं, देश में उनकी कोई नहीं सुनता और कांग्रेस अब प्रभाव के साथ साथ अपनी समझ भी खो चुकी है। चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि उन्हें कांग्रेस के नेतृत्व पर ही तरस आता है। उन्होंने गांधी के संदर्भ में कहा कि वे विदेश में जाकर बात कर रहे हैं, देश में कोई सुनता नहीं है। ऐसी बचकानी बातें कि देश का सिर शर्म से झुक गया है।
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि वे एक बच्चे की तरह वहां जाकर रो रहे हैं कि उन्हें ये नहीं करने दिया जा रहा है। जो कहना है, वो देश की जनता के बीच कहिए…! इस तरह से विदेश में जाकर रोना, ये कांग्रेस के नेतृत्व की पराजित, हताश और निराश मानसिकता है। चौहान ने कांग्रेस की प्रदेश इकाई के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस विधानसभा में बात करती नहीं, अगर करती है तो ऊटपटांग बात करती है।
कांग्रेस की ओर से आगामी 13 मार्च को राजभवन पर प्रदर्शन किए जाने के आगामी कार्यक्रम के संदर्भ में श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस अपने असर-प्रभाव के साथ समझ को भी पूरी तरह खो चुकी है। कांग्र्रेस की प्रदेश इकाई आगामी 13 मार्च को राजभवन का घेराव करने जा रही है।
कांग्रेस प्रभाव के साथ समझ भी खो चुकी
