गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

29 लाख के मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

वडोदरा : गुजरात में वडोदरा शहर के जे पी रोड़ क्षेत्र में विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने गुरुवार को 29 लाख रुपये से अधिक के मादक के साथ दो लोगों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर तांदलजा इलाके में अससफा अपार्टमेंट टावर-बी के एक मकान पर छापा मारा गया। इस दौरान वहां से 292 ग्राम मादक पदार्थ मेफेड्रोन, दुपहिया वाहन, एक मोबाइल फोन, नकद 40,000 रुपये जब्त करके दो लोगों को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए लोगों की पहचान वडोदरा निवासी इमरानखान उर्फ चिकनदानो म. पठाण (40) और महाराष्ट्र के थाणे जिला निवासी सलीम इ. शेख (45) के रूप में की गयी है। जब्त ड्रग्स की कीमत 29,20,00 रुपये, वाहन की कीमत 40,000 रुपये और मोबाइल की कीमत पांच हजार रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस सिलिसले में अन्य एक व्यक्ति को पकड़ने के प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *