गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यंग स्पोर्ट्स की आकर्षक जीत

नई दिल्ली : यंग स्पोर्ट्स क्लब ने बुधवार को फुटबॉल दिल्ली ए-डिवीजन लीग में पश्चिम हीरोज को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। यंग स्पोर्ट्स ने अधिकांश समय खेल पर अपना कब्जा बनाये रखा। उसके तेज तर्रार खिलाड़ियों के सामने पश्चिम हीरोज संतुलित प्रदर्शन नहीं कर पाई, जबकि विजेता टीम ने आक्रामक खेल का परिचय दिया।
नेहरू स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में पश्चिम हीरोज ने हितिसेब के पेनल्टी गोल से पहले खाता खोला लेकिन कप्तान और मैन आफ द मैच सुदीप्त मंडल के गोल से यंग स्पोर्ट्स ने वापसी कर ली। इसके बाद एसके शमशेर और जय मंडल ने एक-एक गोल करते हुए यंग को जीत की राह दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *