नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र के मुल्लैआ गांव में वाद विवाद के दौरान दो युवक कुएं में गिर गए, जिनको पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाया। नगर निरीक्षक शंकर सिंह गौड ने आज बताया कि शराब पीकर एक ही परिवार के सदस्यों का कल वाद विवाद चल रहा था। तभी पास मौजूद कुएं में पवन यादव (21) गिर गया। इसको बचाने का प्रयास करते संजय (18) भी गिर गया, जो शराब के नशे में था।
इसकी जानकारी मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन में मौजूद पुलिस शिवदीप सिंह, शिवम एवं पायलट अलीम खान ने कुंए में गिरे दोनो युवकों की जान बचाई। उन्होंने उनको रस्सी की सहायता से बाहर निकाला। ग्राम के सरपंच ने इन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनो पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।
