गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 10 पैसे फिसला

मुंबई : आयातकों और बैंकरों की लिवाली के साथ ही शेयर बाजार में आई गिरावट के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 10 पैसे फिसलकर 82.06 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 81.96 रुपये प्रति डॉलर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे की बढ़त लेकर 81.93 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और बिकवाली से समर्थन पाकर 81.77 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि लिवाली होने से यह 82.06 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 81.96 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 10 पैसे फिसलकर 82.06 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *