चंडीगढ़ : भगवंत मान ने कहा कि आज पेश होने वाला राज्य का बजट जनहित का होगा। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। मान ने कहा, ‘आज का दिन हमारे लिए एतिहासिक है पिछले वर्ष आज ही के दिन पंजाब के लोगों का फतवा चुनाव परिणाम के रूप में हमें मिला था और आज हमारी सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही है।
मुझे उम्मीद है कि आज का बजट जनहित में होगा और रंगले पंजाब की तरफ बढ़ते पंजाब की झलक दिखाई देगी।” पंजाब बजट का पहला सत्र तीन मार्च को शुरू हुआ और 11 मार्च तक चलेगा। बजट का दूसरा सत्र 22 मार्च को अमृतसर में होने वाली दो जी-20 बैठकों के बाद शुरू होगा।
