बरेली : बरेली जिला जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई व पूर्व विधायक अशरफ से बिना पर्ची मुलाकात करने वाले दो गुर्गों को थाना बिथरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए फुरकान इज्जत नगर थाना क्षेत्र व राशिद मीरगंज थाना क्षेत्र निवासी है। यह गुर्गे अशरफ के इशारे पर काम किया करते थे। उधर, शुक्रवार शाम एसआईटी ने भी छापामारी कार्रवाई शुरू कर दी जिसमें अशरफ के साले सद्दाम का मकान सीज किया गया है।
शुक्रवार दोपहर पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई कर माफिया अतीक उसके भाई अशरफ के गुर्गों राशिद फुरकान को धर दबोचा है। शुक्रवार शाम को फिर एसआईटी ने फाइक एनक्लेव कॉलोनी में छापामार कार्रवाई कर असलम के साले सद्दाम का घर सीज कर दिया। इस मकान में कुछ और लोग भी रहते थे। वह पहले से ही इधर-उधर हो गए हैं। एसआईटी की टीम देर शाम तक कार्रवाई में जुटी रही।
पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी ने बताया कि घटना के संबंध में सात मार्च को एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें फुरकान और राशिद को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। यह दोनों बिना पर्ची अशरफ से जेल में मिलते थे। उनके पास से बरामद मोबाइल फोन को खंगाला जा रहा है।
अतीक के भाई अशरफ के दो गुर्गे धरे गए
