मुंबई : आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया तीन पैसे फिसलकर 82.09 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.06 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे उतरकर 82.09 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान यही इसका दिवस का न्यूनतम स्तर भी रहा और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। वहीं, बिकवाली होने से यह 81.99 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा।
