गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत लेते दो अभियंता, एएसआई गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने पानीपत और गुरुग्राम जिलों से दो अभियंताओं और एक पुलिस अधिकारी समेत तीन अधिकारियों को 1.28 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि इन अधिकारियों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उप मंडल अभियंता और कनिष्ठ अभियंता तथा हरियाणा पुलिस का एक सहायक उप निरीक्षक शामिल है।
प्रवक्ता के अनुसार पहले मामले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, समालखा में कार्यरत उप मंडल अभियंता सूबे सिंह और कनिष्ठ अभियंता श्यामलाल को 1.20 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफतार किया। दोनों अभियांताओं ने एक ठेकेदार के बिल पास कराने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के आधार पर ब्यूरो ने जाल बिछा कर आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अन्य मामले में, सहायक उप निरीक्षक टीकम कुमार को शिकायतकर्ता के विरूद्ध मामला दर्ज न करने के एवज में 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *