गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

19 लाख की अवैध शराब बरामद

मोरबी : गुजरात में मोरबी जिले के हणवद क्षेत्र में 19 लाख रुपये से अघिक की अवैध शराब बरामद की गयी है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि सूचना के आधार पर हणवद मोरबी रोड़ पर एक पेट्रोल पंप के सामने खड़े मिनी ट्रक-कंटेनर की तलाशी ली गयी। ट्रक-कंटेनर से 4452 शराब की बातलें बरामद की गयी। पुलिस ने कंटेनर को भी जब्त कर लिया है। जब्त शराब की कीमत 19,16,160 रुपये और कंटेनर की कीमत पांच लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *