भरतपुर : राजस्थान में धौलपुर के जिला एवं सेशन न्यायालय में कार्यरत एक महिला लिपिक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धौलपुर में गडरपुरा मोहल्ले के एक मकान में अपनी ननद के साथ किराए पर रह रही थी। पुलिस ने तनु के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया लेकिन उसके आत्महत्या किये जाने के कारणों का अभी खुलासा नही हो सका है।
