जकार्ता : इंडोनेशिया के माउंट मेरापी दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है, जहां शनिवार को ज्वालामुखी फटने से आसपास के कई गांवों में धुआं और गर्म राख फैल गई। बीपीपीटीकेजी के प्रमुख अगुस बुडी सांटोसो के बयान के मुताबिक ज्वालामुखी आज स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर फटा। बीपीपीटीकेजी ने बताया कि पिछले सप्ताह के दौरान मेरापी पर्वत में ज्वालामुखी से 19 बार गर्म लावा निकला था और जो 553 ज्वालामुखीय भूकंपों का कारण बना।
गौरतलब है कि इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी में से एक माउंट मेरापी मध्य जावा प्रांत और योग्याकार्ता बीच की सीमा पर स्थित है। बार-बार विस्फोट होने के कारण ज्वालामुखी पिछले कुछ महीनों से लेवल तीन के अलर्ट जारी किया था। लेबल तीन का मतलब है कि ज्वालामुखी में विस्फोट कभी भी हो सकता है जो आसपास के क्षेत्रों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। इससे पहले वर्ष 2010 में माउंट मेरापी के ज्वालामुखी विस्फोट में 200 से अधिक लोग मारे गए और कई लाखों लाग अन्य स्थान पर विस्थापित हुए थे।
इंडोनेशिया के मेरापी में ज्वालामुखी फटा, गर्म राख फैली
