गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद में हरिद्वार से लौट रहे सिरसा के एक परिवार की कार शनिवार सुबह पेड़ से टकरा जाने से इसमें सवार एक महिला की मौत हो गई तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों को हिसार जिले के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा फतेहाबाद जिले के भूना कस्बे के ढाणी गोपाल गांव में हुआ। कार में सिरसा निवासी शिवा(22), भजन दास(50), राकेश(40) और उसकी पत्नी बबली(36) सवार थे। हरिद्वार से वापस सिरसा जाते हुए अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और यह सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। राहगीरों के सूचित किये जाने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां बबली को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवा, भजन दास और राकेश को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *