इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में मिश्रित रंगत दर्ज की गई। इस दौरान सोना 275 रुपये महंगा तथा चांदी 1300 रुपये सस्ती बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 56525 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 56800 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 65100 रुपये पर हुई वहीं शुक्रवार के दिन 63800 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 56900 नीचे में 56050 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 65200 तथा नीचे 63000 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1835 डॉलर तथा चांदी 1998 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
सोना, चांदी में मिश्रित रंगत
