गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किशोर का शव बरामद

रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के डीह इलाके में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह डीह इलाके में आलू के एक खेत में हरिश्चंद्र विश्वकर्मा के पुत्र प्रेम (16) का शव बरामद हुआ है। सुबह शौच के निकले ग्रामीणों ने शव देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
उन्होंने बताया कि हरिश्चन्द्र का परिवार खेती किसानी का काम करता है। मृतक का शव उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया शव देखकर हत्या से इंकार नहीं किया जा सकता है लेकिन सही वस्तुस्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *