दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले में आज सुबह एक युवक-युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगा ली। देहात थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम बिजोरी में एक युवक-युवती द्वारा पेड़ पर फांसी लगाने की सूचना मिली। मृतकों की पहचान अमित पुत्र काशीराम यादव (20) और लक्ष्मी पुत्री नारायण आदिवासी (19) के तौर पर हुई है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
