चेन्नई : तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में श्रीरंगम के पास रविवार तड़के एक तेज रफ्तार एसयूवी के कुचलने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक त्रिची के अम्मा मंडपम में योग कल्याणमंडपम के पास सो रहे थे, तभी एसयूवी के चालक ने टायर फटने के कारण वाहन से नियंत्रण खो दिया और एसयूवी पीड़ितों पर चढ़ गयी।
पुलिस के मुताबिक इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए श्रीरंगम सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य दो ने तिरुचि के महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल में दम तोड़ा।
एसयूवी चालककी पहचान त्रिची के के.लक्ष्मीनारायण के रूप में हुई और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने एसयूवी चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304-ए (लापरवाही से मौत), 279 (सार्वजनिक रास्ते पर तेज गति से वाहन चलाना) और 337 (कार्य से चोट पहुंचाना, जीवन को खतरे में डालना या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
एसयूवी से कुचलने से तीन लोगों की मौत
