गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तटीय आंध्र प्रदेश में 17 मार्च को भारी वर्षा के आसार

अमरावती : आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर 16 तथा 17 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।
आईएमडी के अनुसार, रायलसीमा में 13 और 14 मार्च को अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहने के आसार हैं। उत्तर-दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में सोमवार और मंगलवार को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं और यहां के एक या दो स्थानों पर बुधवार को हल्की बारिश का भी अनुमान है।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में कई स्थानों पर 16 तथा 17 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के अनुमान हैं। राज्य के मैदानी इलाके कुरनूल में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *