गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रंधावा ने देश की शहादत का किया अपमान

जयपुर : सतीश पूनियां ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्होंने इस तरह का बयान देकर देश की शहादत का अपमान तथा प्रधानमंत्री पद की गरिमा एवं पूरे देश को अपमानित किया है।
पूनियां ने अपने बयान में कहा कि रंधावा का बयान इनकी कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के विचारों से मेल खाता है, जिस तरह वह विदेशों में जाकर देश की छवि को बदनाम करने की कोशिश करते हैंl
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की फितरत है, इस तरीके से बार-बार शहादत का अपमान करना, देश का अपमान करना, देश के लोकतंत्र की मर्यादा का अपमान करना।
उन्होंने कहा “मिस्टर रंधावा शहादत कभी सियासत नहीं होती है, इसलिए यह नहीं भूलना चाहिए कि देश की आजादी के लिए शहीदों ने कभी सियासत नहीं की, अपना बलिदान देकर आजादी दिलवाई थी। देश के लोकतंत्र की कोई रक्षा करता है तो देश की सीमा के भीतर और सीमा के बाहर काम करने वाले वह तमाम सैनिक देश की रक्षा करते हैंl”
उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि जो रंधावा का बयान है, यह कांग्रेस के उस चरित्र का चित्रण करता है, जिसमें लगातार देश के खिलाफ, सेना के खिलाफ, शहादत के खिलाफ कांग्रेस नेताओं की लगातार बयानबाजी इस बात को साबित करती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *