मुंबई : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एलिसे पेरी (67 नाबाद) के अर्द्धशतक और ऋचा घोष (37) के साथ उनकी विस्फोटक साझेदारी की बदौलत विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के सामने 151 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
पेरी ने बैंगलोर की पारी को शुरू से अंत तक संबल देते हुए 52 गेंद पर चार चौकों और पांच छक्कों के साथ 67 रन बनाये। ऋचा ने उनका साथ देते हुए 16 रन पर तीन चौकों और तीन छक्कों सहित 37 रन का योगदान दिया। बैंगलोर एक समय पर रन बनाने के लिये संघर्ष कर रहा था लेकिन पेरी-ऋचा ने अंतिम छह ओवर में 82 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।
पेरी-रिचा ने बैंगलोर को 150 रन तक पहुंचाया
