दो करोड़ की संपत्ति जब्त
जालौन : उत्तर प्रदेश की जालौन पुलिस ने सोमवार को अवैध खनन में लिप्त अपराधियों के खिलाफ वृहद अभियान छेड़ते हुये करीब दो करोड़ रूपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि जिले में अवैध कारोबारी जिनमें अवैध खनन और रंगदारी समेत अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में अवैध ढंग से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले जिन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गयी है। उन्होने अपराधी तत्वों की करीब दो करोड़ रूपये की चल संपत्ति को आज सीज कर दिया गया है। इस मामले में थाना आटा पर राहुल सिंह और शक्ति सिंह उर्फ छोटू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उन्होने बताया कि अब तक हुयी जांच में सामने आया है कि राहुल अपने गैंग के साथ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है जबकि शक्ति उसका सहयोगी है। दोनो की चल और अचल संपत्ति पुलिस ने जब्त की है। अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान फिलहाल जारी रहेगा।
