गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विकास के लिए नागरिकों का आशीर्वाद और सहयोग जरूरी

सीहोर : शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए समाज आगे आए हम अपनी स्पष्ट नीति और नियत से प्रदेश को आगे ले जायेंगे। चौहा आज जिले के शाहगंज के गौरव दिवस पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि शासकीय धन के सदुपयोग में भी शाहगंज अग्रणी है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अपनी नीति और साफ शपथ से प्रदेश की तस्वीर और हर नागरिक के तकदीर बदलने का काम कर रही है। उन्होंने शाहगंज को कन्यादान योजना का सूत्रधार बताते हुए बेटियो और बहिनों के कल्याण के चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना भी बहनों को शान और इज्जत से जीने की योजना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं हर वर्ग के लिए है। उन्होंने कहा कि स्कूल कालेज की फीस, सीएम राइज स्कूल, इंजीनियर और डाक्टर की पढाई हिंदी में होने के साथ ही एक लाख 24 हजार शासकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति और नेता ठीक हो तो सकारात्मक बदलाव होगा ही। उन्होंने कहा कि समाज को नैतिक दायित्व निभाना होगा।
मुख्यमंत्री ने शाहगंज में लगभग 7 करोड़ 50लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 33 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने शाहगंज के विकास और सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले विभिन्न व्यक्तियो का साल श्रीफल से सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *