जयपुर : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में मुख्यमंत्री की कुर्सी की लड़ाई बताते हुए कहा है कि ये लोग जनता के लिए नहीं बल्कि कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं।
केजरीवाल ने आज यहां तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के अंदर लड़ाई हो रही है। दोनों पार्टियों में मुख्यमंत्री की कुर्सी की लड़ाई हो रही है। ये लोग जनता के लिए नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा “ सुना है कि वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत की बड़ी अच्छी बनती है, उनमें बड़ी दोस्ती है। अशोक गहलोत को थोड़ी सी आंच आ आए तो उनके लिए वसुंधरा राजे पूरी भाजपा को खड़ी कर देती हैं। बीच में सुनने में आया कि भाजपा वाले वसुंधरा राजे को हटा रहे हैं तो अशोक गहलोत ने उनके समर्थन में पूरी कांग्रेस को लगा दी। ”
उन्होंने कह कि कांग्रेस और भाजपा अलग-अलग पार्टियां नहीं हैं। एक ही वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत पार्टी है। राजस्थान जनता चाहे जिसकी सरकार बना ले लेकिन सरकार तो वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत की ही चलेगी।
कांग्रेस और भाजपा में मुख्यमंत्री की कुर्सी की लड़ाई
