गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला वहशी गिरफ्तार

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में सौतले पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव निवासी सौतेले बाप बाबूराम ने बिहार से माँ के साथ आयी 13 वर्षीय बालिका को अपनी हवस का शिकार बना डाला। जानकारी होने पर बालिका की माँ ने वहशी पिता की शिकायत दरियाबाद कोतवाली में की है। पुलिस ने दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है ।
बालिका को जख्मी हालत में समुदायिक स्वास्थ केंद्र में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बालिका को महिला जिला अस्पताल रेफर कर दिया है । उन्होने बताया कि बाबूराम बिहार प्रांत से एक महिला को 10 साल पूर्व ब्याह कर लाया था । उस दौरान महिला एक बालिका की माँ थी। वह भी माँ के साथ आ गयी थी। जिस पर बुरी नियत रखने वाले पिता ने सोमवार देर रात उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *