अलवर : राजस्थान में अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के महिला बंदी वार्ड से फरार हुई महिला कैदी कमलेश को पुलिस ने करीब डेढ़ महीने बाद अनूपगढ़ गंगा घाट से गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाने के सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र ने बताया की बंदी महिला कमलेश सामान्य अस्पताल लोहे के सरिए से बाथरूम गेट का ताला तोड़कर फरार हो गई थी। इसके बाद मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी. जिसके बाद शहर कोतवाल एवं पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद महिला बंदी की तलाश शुरू कर दी है।
महिला बंदी कमलेश राम बिहारी कॉलोनी थाना लोनी यूपी की रहने वाली है महिला बंदी कमलेश की दोनों बेटी की शादी छिंड जयसिंहपुरा में हुई है। बेटियों को सुसराल पक्ष द्वारा पिहर न भेजने की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा और मारपीट हुई थी।
अस्पताल में वार्ड से फरार हुई महिला कैदी गिरफ्तार
