गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या

कोटा : राजस्थान के कोटा में मंगलवार को एक कोचिंग छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र के वसंत विहार में एक हॉस्टल में रहने वाली कोचिंग छात्रा परवीन (18) आज सुबह अपने कमरे में उस समय फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जब उसके परिवार जन छात्रा के लिए किसी अन्य होटल में ठहरने की व्यवस्था करने के लिए कमरा देखने के लिए गए थे।
सूत्रों ने बताया कि मूल रूप से बिहार के चम्पारण जिला की रहने वाली यह छात्रा पिछले साल से कोटा में रहकर नीट की कोचिंग कर रही थी लेकिन पिछले दिनों उसके टेस्ट में अंक कम आने के बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान बताई जाती थी। इसके अलावा उसने हॉस्टल में अच्छा खाना नहीं मिलने की शिकायत भी की थी जिसके कारण उसके परिवारजन आज सुबह उसके लिए दूसरा हॉस्टल देखने के लिए गए तो पीछे से उसने आत्महत्या कर ली।पुलिस ने आत्महत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *