गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुनील शेट्टी की वेबसीरीज हंटर का ट्रेलर रिलीज

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की आने वाली वेब सीरिज ‘हंटर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हंटर में सुनील शेट्टी एक्शन अवतार में नजर आएंगे। हंटर एक एक्शन पैक्ड थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री है। ट्रेलर में सुनील शेट्टी क्रिमिनल्स को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी एसीपी विक्रम का रोल निभा रहे हैं।
सुनील शेट्टी ने फिल्म के ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, स्वागत है एसीपी विक्रम की दुनिया में। मेरी इस दुनिया में सिर्फ तोड़ना अलाउड है, टूटना नहीं।
हंटर में ईशा देओल भी नजर आएंगी। ईशा मूवी में फ्रीलांस जर्नलिस्ट दिव्या का रोल निभा रही हैं। वहीं, उनके अलावा राहुल देव भी हैं, जो कि इंस्पेक्टर हुडा का रोल प्ले कर रहे हैं। इनके अलावा बरखा बिष्ट, मिहिर आहूजा, करणवीर शर्मा, सिद्धार्थ खेर, गार्गी सावंत, टीना सिंह, चाहत तेजवानी और पवन चोपड़ा भी इस सीरीज में नजर आएंगे। प्रिंस धीमान और आलोक बत्रा के निर्देशन में बनी हंटर 22 मार्च को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *