गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अतिक्रमण हटाने गई पुलिस से ग्रामीणों की झड़प

छह जवान समेत कई घायल

बोकारो : झारखण्ड में बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के धनगढ़ी में बुधवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प में छह पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए । बोकारो चास अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने यहां बताया कि ग्रामीण के विरोध को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। विरोध कर रहे ग्रामीणों के साथ झड़प हुई है । पत्थरबाजी के दौरान छह जवान घायल हो गए । कई ग्रामीण भी घायल हुए हैं। इस दौरान पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा । पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े एवं साथ ही रब्बर बुलेट से फायरिंग की गई।
बताया जाता है कि भोजूडीह से चन्द्रपुरा तक रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण किया जा रहा है । इस दोहरीकरण और रेलवे के महाप्रबंधक के दौरे को लेकर अतिक्रमण हटाने आरपीएफ एवं पुलिस के साथ एक टीम अतिक्रमण हटाने की टीम पहुंची थी। गत सितम्बर माह में टीम ने यहां से अतिक्रमण हटाया था। उसी दिन से स्थानीय लोगो द्वारा यहां धरना कार्यक्रम चलाया जा रहा था।
ग्रामीणों का कहना है कि उनकी ओर से लंबे समय से पुनर्वास एवं मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। सभी लोग विस्थापित है। बोकारो स्टील प्लांट के लिए जमी दी हैंं इसलिए उन्हें पुनर्वासित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *