गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लापता महिला का कंकाल बरामद

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सिसोलर क्षेत्र में बुधवार को लापता महिला का कंकाल एक खेत से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र की डिल्लीडेरा गांव निवासी सुमन (40) चार मार्च को अचानक गायब हो गयी थी। गांव वालों ने बताया कि उसी दिन बुढ़ई गांव निवासी प्रकाश के साथ बाइक में बैठकर सुमन को जाते देखा गया था। इसके बाद से परिजनों ने कई दिनो तक खोजबीन की मगर उसका पतानही चल सका।
आज गांव के खेत में सुमन का कंकाल पुलिस ने बरामद किया है। ,मृतका के ससुर लल्लू ने पुलिस को बताया कि प्रकाश ने उसकी बहू की हत्या की है। खेत में चप्पलो व कपडे मिलने से महिला की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने प्रकाश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *