चेन्नई : तमिलनाडु में द्रमुक मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने दो वरिष्ठ नेताओं-तमिलनाडु नगरपालिका प्रशासन मंत्री के.एन.नेहरू और तिरूचि से पार्टी के राज्यसभा सांसद एन.शिवा के समर्थकों के बीच हुई झड़प आज इनडोर शटल कोर्ट का उद्घाटन को लेकर हुई झड़प के बाद चार पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच झड़प के कुछ घंटे बाद राज्यसभा सांसद के घर में फर्नीचर, कारों और दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ की गई जो कि बाद में पुलिस थाने तक पहुंच गया। द्रमुक महासचिव और जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए चार पदाधिकारियों को अस्थायी रूप से पार्टी से निलंबित कर दिया हैं।
उन्होंने बताया कि त्रिची के मध्य जिला मुख्यालय के सदस्य काजमलाई विजय, जिला उप सचिव टी.मुथुसेल्वम, कोषाध्यक्ष एस.दुरैराज और स्थानीय निकाय के पदाधिकारी वी.रामदास को पार्टी से निलंबित किया गया हैं। पार्टी से निलंबित किये के कुछ मिनट बाद चारों ने झड़प को लेकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
उल्लेखनीय है कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब नेहरू कल्याणकारी योजनाओं की एक श्रृंखला के तहत इनडोर शटल कोर्ट का उद्घाटन को लेकर दोनों नेताओं के साथ आमने सामने आकर झड़प करने लगे।
