गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सहायक राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले की बरही नगर परिषद में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक को लोकायुक्त ने 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर के अनुसार बरही के वार्ड नंबर 12 छिधिया निवासी भीम प्रसाद कचर ने नगर परिषद बरही में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के लिए आवेदन किया था। इस दौरान भीम को सहायक राजस्व निरीक्षक अजय जोशी मिला, उसने कहा आवास स्वीकृत कराने के बदले में 30 हजार रुपए लगेंगे। भीम डेढ़ माह से कार्यालय के चक्कर काट रहा था। काम ना होने पर उसने लोकायुक्त को शिकायत की, जिस पर कल लोकायुक्त ने आरोपी को रिश्वत में लेते पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *