गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

70 हजार करोड़ रूपये के रक्षा सौदों को मंजूरी

नई दिल्ली : सरकार ने सशस्त्र सेनाओं तथा तटरक्षक बल के लिए 70 हजार 500 करोड़ रूपये के खरीद प्रस्तावों को आज मंजूरी दे दी जिनमें ब्रह्मोस मिसाइल , बहुउद्देशीय हेलिकॉप्टरों और सुखोई लड़ाकू विमानों के लिए लंबी तक मार करने वाले हथियार शामिल हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद की गुरूवार को हुई बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। इन सौदों के तहत तट रक्षक बल को हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड से उन्नत हल्के हेलिकॉप्टर मिलेंगे। यह खरीद जरूरत के आधार पर स्वदेशी कंपनियों से ‘भारत से खरीदो’ श्रेणी में की जायेगी।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक भारतीय उद्योगों से 2 लाख 71 करोड़ रूपये के रक्षा सौदों की खरीद को मंजूरी दी गयी है।
गुरूवार को कुल 70 हजार 500 करोड़ रूपये के सौदों को मंजूरी दी गयी जिनमें से अकेले नौसेना के लिए 56000 करोड़ रूपये के सौदों को मंजूरी दी गयी है। इनमें ब्रह्मोस मिसाइल , शक्ति इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर प्रणाली और हेलिकॉप्टर की खरीद शामिल है।
सेना के लिए धनुष तोप प्रणाली और के-9 वज्र तोप प्रणाली के अलावा 155 एमएम /52 केलिबर की एटीएजीएस तोप प्रणाली की खरीद को भी जरूरत के आधार पर मंजूरी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *