गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विश्व स्वास्थ्य का नेतृत्व करने की स्थिति में है भारत

नई दिल्ली : सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को कहा कि भारत आज के समय में विश्व स्वास्थ्य का नेतृत्व करने की स्थिति में है और आयुर्वेद को इसका लाभ उठाना चाहिए। सोनोवाल ने यहां राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के 26वें दीक्षांत समारोह का उद्घाटन करते हुए कहा कि युवा वैद्यों को पारंपरिक चिकित्सा एवं ज्ञान को दुनिया के मानचित्र पर लाने और भारत को एक नई ऊंचाई पर ले जाने तथा मानव जाति की मदद करने के लिए खुद को तैयार करना चाहिए।
इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, आयुष राज्य मंत्री, डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई, वैद्य देविंदर त्रिगुणा‌ और वैद्य राजेश कोटेचा भी उपस्थित थे। सावंत‌ ने आयुर्वेद के सभी सुस्थापित चिकित्सकों और गुरुओं से अपील की कि वे अपनी प्रथाओं के आधार पर अधिक से अधिक केस रिपोर्ट का दस्तावेजीकरण और प्रकाशन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *