गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इन्फेंटिनो तीसरी बार बने फीफा अध्यक्ष

किगाली : जियानी इन्फेंटिनो को लगातार तीसरी बार गुरुवार को सर्वसम्मति से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) का अध्यक्ष चुन लिया गया है। इन्फेंटिनो के विरोध में कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ।
फीफा द्वारा आज आयोजित सम्मेलन में इन्फेंटिनों को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके साथ ही वह 2027 तक के फीफा के अध्यक्ष बने रहेंगे। साल 2016 में सेप ब्लैटर का स्थान लेने वाले 52 वर्षीय इन्फेंटीनो को 211 सदस्यीय महासंघों के प्रतिनिधियों द्वारा चार साल पहले की तरह तीसरे कार्यकाल के लिये सर्वसम्मिति से चुना गया।
इन्फेंटीनो ने यहां आयोजित सम्मेलन में प्रतिनिधियों से कहा, “मैं आप सभी से प्रेम करता हूं।”
फीफा क़ानून के अनुसार एक व्यक्ति अध्यक्ष पद पर चार साल के तीन कार्यकाल ही पूरे कर सकता है, हालांकि इन्फेंटिनो ने पहले ही 2031 तक इस पद पर रहने के अपने इरादे साफ कर दिये हैं। उन्होंने दिसंबर में घोषणा की थी कि उनके शुरुआती तीन साल पूरे कार्यकाल के रूप में नहीं गिने जायेंगे।
गौरतलब है कि इन्फेंटिनो के कार्यकाल के दौरान महिला और पुरुष विश्व कप का विस्तार हुआ है, जिससे फीफा की आय में भी भारी वृद्धि हुई है।
साल 2026 में उत्तरी अमेरिका में होने वाले पुरुष विश्व कप में टीमों की संख्या 32 से बढ़ाकर 48 कर दी गयी है, जबकि इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले महिला विश्व कप में पहली बार 32 टीमें हिस्सा लेंगी। जबकि राष्ट्रीय टीमों को पुरुष और महिला विश्वकप के लिए क्वालीफाई करने के अधिक मौके मिले। उन्हें इस बीच यूरोपीय फुटबॉल के अधिकारियों का विरोध भी सहना पड़ा।
इन्फेंटिनो ने 2026 में समाप्त होने वाले चार-वर्षीय चक्र में 1100 करोड़ की अनुमानित आय की भी घोषणा की है, जबकि 2022 में समाप्ति में फीफा ने 7500 करोड़ डॉलर की कमाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *