गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बोरवेल खुला छोड़ने पर दो आरोपियों को जेल

विदिशा : मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की लटेरी तहसील में बोरबेल में गिरकर एक बच्चे की मृत्यु के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से जिले के सभी खुले बोरवेल के सर्वेक्षण कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आनंदपुर के ग्राम खेर खेड़ी सहीद नगर पठार पर घटना स्थल भूमि कब्जेदार रमको बाई अहिरवार एवम नीरज अहिरवार द्वारा लापरवाही एवं उपेक्षा पूर्ण तरीके से बोरवेल के गड्ढे को खुला छोड़ा एवं उक्त खेत पर कोली पर कोलीदार रामस्वरूप शर्मा को दिया जिसे रामस्वरूप शर्मा द्वारा पुनः कोलिदार रघुवीर अहिरवार को खेत बटिया से दिया जो उक्त दोनों बटियादारो द्वारा भी खुले बोरबेल के गड्ढे के प्रति उपेक्षा पूर्ण लापरवाही बरती गई जिससे बालक लोकेश अहिरवार गड्ढे में गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई ।
आरोपी नीरज अहिरवार एवं आरोपी रघुवीर अहिरवार को 15 मार्च को सीआरपीसी की धारा 151 के अंतर्गत एसडीएम लटेरी के समक्ष पेश किया गया, जिनके द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को आज जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *