गोली लगने से एक घायल
श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर में जवाहरनगर थाना क्षेत्र में साधु वाली के साथ लगते पंजाब बॉर्डर पर आज शाम बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ में चली गोलियों से एक बदमाश घायल हो गया।
घटना में घायल बदमाशो को श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। इस बदमाश के फरार हुए बाकी साथियों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इसमें पंजाब पुलिस की मदद भी ली जा रही है।
अपुष्ट सूत्रों के अनुसार पंजाब के समीपवर्ती फाजिल्का जिले से संबंधित एक गिरोह के बदमाश आज शाम करीब 5 साधुवाली क्षेत्र में एक व्यापारी से लाखों की रंगदारी लेने के लिए आए थे। इस व्यापारी को कुछ दिनों से द व्हाट्सएप कॉल कर लाखों की रंगदारी देने की धमकी दी जा रही थी।
सूत्रों के मुताबिक व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दे दी।तत्पश्चात पुलिस ने रंगदारी लेते वक़्त बदमाश गिरोह को पकड़ने की प्लानिंग की।
इस दौरान बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलीं। इसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस द्वारा आज के इस घटनाक्रम का देर रात को अथवा कल कोई खुलासा किए जाने की संभावना है।
