गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सार्वजनिक वितरण प्रणाली का 625 बैग चावल जब्त, तीन हिरासत में

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की ऊन थाना पुलिस ने आज सायं कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली का 625 बैग चावल जब्त कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
खरगोन के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से सूचना के उपरांत खरगोन से जुलवानिया जा रहे एक ट्रक को नाकाबंदी कर रोका गया। चालक रणछोड़ सोलंकी से पूछताछ किए जाने पर उसने बताया कि वह उक्त माल खरगोन के औरंगपुरा क्षेत्र के हरि ओम ट्रेडर्स के मालिक किशोर रघुवंशी के गोडाउन से बड़वानी जिले के पलसूद ले जा रहा था ।
उन्होंने बताया कि प्रकरण दर्ज कर ट्रक व 7.60 लाख रु के चावल को जब्त कर हरिओम ट्रेडर्स के मालिक किशोर रघुवंशी ट्रक चालक रणछोड़ तथा एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *