सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पांच लाख रुपए के एक इनामी महिला नक्सली संतो ने पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। वह पिछले कई वर्षो से नक्सल संगठन में सक्रिय थी।
पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली वर्ष 2003 में इन्द्रवती एरिया कमेटी कमांडर रही। इसके अलावा उसे नक्सल संगठन के कई पदों पर जिम्मेदारी दी गई थी। इसके साथ ही 2009 से 2013 तक वह जगदलपुर जेल में रही। उसके बाद फिर से वर्ष 2014 में आमदई कमेटी सदस्य के रूप में भी काम किया।
उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली को सरकार द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन राशि दी गई। साथ ही पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान से नक्सली प्रेरित होकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं और मुख्यधारा में जुड़कर सामान्य जीवन जीने लगे हैं।
पांच लाख के इनामी नक्सली ने किया समर्पण
